गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की ओर से शनिवार को आजाद चौक से पैडलेगंज तक अभियान चला अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण और गंदगी करने वालों से 22,500 रुपये जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान सड़क के किनारे लगे अवैध ठेले-खोमचे हटाए गए। सड़क पर रखे गए जनरेटर को भी हटाया और संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा। नगर निगम की टीम के साथ पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...