गंगापार, फरवरी 27 -- अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि सहसों में शुक्रवार को मनाई गई। गंगापार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में उनके चित्र माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजाद सदैव आजाद रहे। तमाम कोशिशों के बाद भी अंग्रेज उन्हें गिरफ्तार नही कर सके। उन्होंने वर्षों से गुलाम भारत को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किसी मुखबिर की सूचना पर अल्फ्रेड पार्क में गोरे सिपाहियों ने घेर लिया। आजाद अंतिम दम तक लड़ते रहें। जब उनके पास एक गोली रह गई तो उसी से अपनी कनपटी पर दाग कर शहीद हो गए उन्होंने गोरे सिपाहियों की गुलामी स्वीकार नहीं किया। हमें उनका अनुकरण करते हुए उनके शिक्षाओं को आत्मसा...