कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने शुक्रवार को शहीद चंद शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित शहीद आजाद वाटिका में किया। इससे पूर्व आजाद की प्रतिमा को दूध व जल से स्नान कराकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि शहीद आजाद के योगदान और बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी, विजय गुप्ता, सुरेंद्र पांडे, राजकुमार अग्निहोत्री, संदीप साहू, राजेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज दुबे, रवि दत्त मिश्रा, अनिल त्रिपाठी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...