कानपुर, अप्रैल 8 -- सुरेंद्र पांडेय उन महान क्रांतिकारियों में रहे हैं जो चंद्रशेखर आजाद के बेहद नजदीक रहे। अल्फ्रेड पार्क में गोपनीय बैठक के तौर पर आजाद पहले सुरेंद्र पांडेय से मिले। उसी वक्त देखते ही देखते पुलिस ने आजाद को घेर लिया और शहीद कर दिया। भारतीय क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडेय की बुधवार को जयंती है। 11 को क्रांति स्मृति संरक्षण समिति प्रमिला सभागार, मोतीझील में समारोह आयोजित करेगा। महान क्रांतिकारी शहीद जफर अली के वंशज डॉ. शाह आलम राना बताते हैं कि विचारक क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडेय भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के एक ऐसे सूरमा थे जिन्होंने 25 वर्ष की उम्र पूरी करते ही ब्रिटिश सरकार को हिलाकर रख दिया था। सुरेंद्र पांडेय का जन्म 08 अप्रैल 1904 को कानपुर के सचेंडी ग्राम में हीरालाल पांडेय एवं शारदा पांडेय के पुत्र के रूप में हुआ था। उन्...