वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बुधवार को सेंट्रल जेल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय एवं विनोद पांडेय भैयाजी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल तिरंगा और चंद्रशेखर आजाद के चित्रों वाली तख्तियां लेकर सेंट्रल जेल पहुंचा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधे कृष्ण मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर उस ऐतिहासिक स्थल पर जाने की अनुमति मांगी, जहां बालक चंद्रशेखर तिवारी को अंग्रेजों ने कोड़े लगाए थे। सभी ने वहां पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने आजाद के अस्थिकलश को वीरोचित सम्मान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जयंती पर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि इस दौरान बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा समेत अ...