उन्नाव, फरवरी 27 -- अचलगंज। अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद के अद्वितीय त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि आजाद का स्मरण मात्र ही मानव जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर देता है। देश की आजादी में उनके योगदान को देखते हुए हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है। अपनी मिट्टी के इस सपूत पर समूचा राष्ट्र गौरव का अनुभव करता है। कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके नाम और बलिदान की गाथा को घर-घर तक पहुंचाएं तथा लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.