वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की अस्थियां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विसर्जित करने की मांग की है। बार ने कहा कि अन्य महापुरुषों की तरह चंद्रशेखर आजाद की भी नई दिल्ली में समाधि स्थल बनवाई जाए अथवा उनकी अस्थियां विसर्जित हों। अधिवक्ता विनोद पांडेय भैयाजी, कौशल कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा, शरद श्रीवास्तव का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ स्थित चिड़ियाघर संग्रहालय पहुंचा था, जहां आजाद की अस्थियों को डबल लॉक में रखा गया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि पूर्व में भी यह मांग उठाई जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...