रांची, अगस्त 29 -- रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत पीएम आजाद उच्च विद्यालय में शनिवार को आयोजित खेल महोत्सव के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और भारतीय खेल में उनके योगदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खेल भावना बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्कूलों में मनाया गया खेल दिवस, हुए कई कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेएन कॉलेज में फुटबॉल मैच, प्राचार्य एकादश विजेता यह भी पढ़ें- खेल, व्यायाम और अनुशासन से ही स्वस्थ जीवन संभव: प्राचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...