गंगापार, अप्रैल 22 -- तहसील प्रशासन के खिलाफ कई दिनों तक धरना देने के बाद आजाद अधिकार सेना से जुड़े पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद वर्मा को सौंप कर समस्या निस्तारण की बात कही। मेजा थाना सहित अन्य थाना की पुलिस को भूमि विवाद में सीधा हस्तक्षेप रोका जाना चाहिए। वादकारियों की समस्या का त्वरित निदान किया जाए। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय कई दिनों से इक्का-दुक्का लोगों के साथ तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.