गोंडा, मई 21 -- गोण्डा। बीते दिनों लखनऊ सत्रत्र न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ताओं के चैंबर ढहाए जाने और अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को आजाद अधिकार सेना पार्टी की ओर से मंगल गिरि ने कार्रवाई की मांग की है। मंगल ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए, लाठी चार्ज में घायल अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता दी जाए, अधिवक्ताओं के वैकल्पिक चैम्बर की व्यवस्था की जाए। उनके साथ कई अन्य लोग रहे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा, सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...