हापुड़, दिसम्बर 15 -- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी में मानवाधिकार नियमों तथा सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लघंन की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रावल, मोहित चौधरी, मनोज कुमार, सोनू, हनी गुर्जर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...