आजादी को सुदृढ़ और अक्षुण्य बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी
बाराबंकी, अगस्त 13 -- बाराबंकी। अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए भारत को 79 साल पूरे होने जा रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास की ऐसी राह पकड़ी कि समुद्र की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी ताकत का लोहा मनवा रहा है। बदलते भारत के साथ युवा पीढ़ी की सोच भी बदली है। उसके लिए आजादी सिर्फ विदेशी हुकूमत से मुक्ति नहीं, बल्कि समानता, अभिव्यक्ति और बेहतर भविष्य के अधिकार के साथ देश के प्रति जिम्मेदारी भी है। देश की युवा पीढ़ी मानती है कि शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। युवाओं ने कहा शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़कर वे देश के विकास में भागीदारी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Independence Day Speech for Kids: बच्चों के लिए 5 आसान स्पीच, स्टेज पर बोलेंगे तो खूब मिलेगी तालियां जाति-धर्म के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.