नई दिल्ली, अगस्त 15 -- हर साल 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं, तो यह तस्वीर भारत के स्वतंत्रता दिवस की पहचान बन चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि 15 अगस्त 1947 को देश के पहले स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से तिरंगा नहीं फहराया गया था? आजादी के पहले दिन यानी 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू ने नई दिल्ली के प्रिंसेस पार्क में तिरंगा फहराया था। यह जगह इंडिया गेट के पास थी। लाल किले पर पहली बार नेहरू ने तिरंगा 16 अगस्त 1947 को फहराया था। इसके बाद धीरे-धीरे लाल किला स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का स्थायी केंद्र बन गया। यही वह दिलचस्प इतिहास है, जिसकी वजह से आज लाल किला और 15 अगस्त एक-दूसरे के पर्याय लगते हैं, जबकि आजादी के पहले दिन की कहानी कुछ अलग थी।15 अगस्त 1947 की सुबह क्या हुआ था? 14 अगस्त की आधी रात ...