आजादी के 79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित काष्ठ गांव, सड़क-नाली निर्माण की मांग तेज
गया, जून 23 -- प्रखंड की सोलरा पंचायत के काष्ठ गांव के वार्ड संख्या-14 में आजादी के बाद से अब तक न तो पक्की गली का निर्माण हुआ है और न ही नाली बनाई गई है। करीब 200 घरों की आबादी वाला यह वार्ड आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गया-परैया मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वार्ड सदस्य सियामनी देवी, विनोद पासवान, प्रेम कुमार रविदास, अजीत पांडे सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सहयोग शिविर में आवेदन देकर पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- आजादी के 79 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित काष्ठ गांव, सड़क-नाली निर्माण की मांग ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.