आजादी के 79 साल बाद भी पुल का इंतजार
बलरामपुर, जुलाई 26 -- ललिया, संवाददाता। आजादी के करीब 79 वर्ष बाद भी विकास खंड हरैया सतघरवा के जोधीपुरवा गांव के पश्चिम स्थित खुरपीहवा नाला पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है। हर बरसात में नाला उफान पर आते ही करीब 30 गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। हजारों ग्रामीणों और किसानों को हर दिन जान जोखिम में डालकर नाला पार कर आवागमन करना पड़ता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से वर्षों से पुल निर्माण की मांग के बावजूद अब तक यह समस्या जस की तस बनी हुई है। खुरपीहवा नाला पर पुल न होने से क्षेत्र के ग्रामीण हर वर्ष बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। आवागमन बनाए रखने के लिए ग्रामीण श्रमदान और चंदा एकत्र कर बांस-बल्ली का अस्थायी पुल तैयार करते हैं, लेकिन बाढ़ आने के बाद तेज बहाव के दौरान यह पुल भी कई बार बह जाता है। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.