मुंगेर, अप्रैल 11 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। एक ओर जहां डिजिटल इंडिया और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बातें हो रही हैं, वहीं मुंगेर के ग्रामीण इलाकों की सूरत आज भी बदतर बनी हुई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज के जनता के दरबार में जिले की विकास योजनाओं की पोल खुल गई। हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद छोटकी फुलवरिया से आए ग्रामीणों ने सिस्टम पर तीखा सवाल दागते हुए कहा, साहब! देश को आजाद हुए दशकों बीत गए, लेकिन हमारे गांव की किस्मत आज भी कच्ची पगडंडियों में ही उलझी है।अजय कुमार, संजय कुमार और बाबू लाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि आज तक उनके गांव की सड़क का न तो पक्कीकरण हुआ और न ही उसे मुख्य सड़क से जोड़ा गया। बारिश के मौसम में गांव टापू बन जाता है। बच्चों का स्कूल जाना दूभर है और मरीजों को अस्पताल ले जाना किसी जंग...