मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- जेन-जी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष उत्सव की असल शक्ति होगा। यही युवा देश की आजादी के शताब्दी वर्ष के सपनों की बुनियाद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं लोगों से एक लाख युवाओं को राजनीति के लिए तैयार करने की वीणा उठाया है। उक्त बातें समाज विज्ञानी डॉ.विशेष गुप्ता ने कहीं। वे युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से मनोहरपुर स्थित जार्डस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित अंतरजनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.गुप्ता ने वाराणसी से आए दल के सदस्यों से संवाद किया। दल के सदस्यों ने राजनीति और राष्ट्र की जिम्मेदारियों के विषय पर कई सवाल पूछे। बोले, प्रधानमंत्री ने साधारण परिवेश और परिवार के एक लाख युवाओं को राजनीति में मौका देने का ऐलान ...