बुलंदशहर, फरवरी 27 -- चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद किया। शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तम्भ पर लगी चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर शहीदों की शान मे जयकारे लगाकर माल्यार्पण किया। कांग्रेस की मनरेगा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपना जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया और युवाओं के लिए साहस व देशभक्ति की मिसाल पेश की। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। इस मौके पर सलाम खा, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनय सोती, कौशल श...