लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मितौली ब्लाक के गांव 'थारंटनस्मिथ' के नाम से गांव को लेकर टेंशन में हैं। गांव का अंग्रेजी नाम इतना कठिन है कि न गांव वाले उसे पुकार पाते हैं और न ही छोटे बच्चे लिख ही पाते हैं। हालत यह है कि गांव वाले खुद अपनी ही ग्राम पंचायत का नाम न आधार में लिखा पा रहे और न ही वोटर कार्ड में। गांव वाले अब इस अंग्रेजी नाम से निजात पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार अफसरों और नेताओं से गुहार लगाई है। खीरी जिले के मितौली ब्लॉक में दक्षिण खीरी के जंगलों और कठिना नदी के बीच बसे इस गांव का अंग्रेजी नाम कब और कैसे पड़ा कोई नहीं जानता। बस गांव वाले इतना ही बताते हैं कि उनकी कई पीढ़ियां इसी नाम से गांव को जानती रही हैं। अब बताते हैं आपको इस गांव का नाम। इस गांव का नाम है 'थारंटनस्मिथ'। इतना लंबा, अंग्रेजी और जटिल नाम गांव वालों के...