गोड्डा, मई 25 -- महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखनी पंचायत अंतर्गत प्रेम नगर गांव में आजादी के बाद पहली बार एंबुलेंस पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वर्षों से सड़क नहीं रहने के कारण गांव तक एंबुलेंस सेवा पहुंच पाना संभव नहीं था। किसी भी मरीज की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों को खाट या अन्य साधनों के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता था।

एंबुलेंस की पहली बार पहुंच बताया गया कि एंबुलेंस गांव निवासी बाबूलाल यादव के घर पहुंचा था। उनकी पुत्री आरती देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। गांव में पहली बार एंबुलेंस पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इस ऐतिहासिक पल को खुशी के साथ देखा।

सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों ने बताया कि ल...