हजारीबाग, जून 27 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अड़रा पंचायत स्थित सलगा गांव डिपो के समीप एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएम-जनमन के अंतर्गत बनने वाली यह सड़क हजारीबाग-सिमरिया मुख्य पथ एनएच-522 से सलगा बिरहोर टंडा प्राथमिक विद्यालय तक जाएगी। करीब 1 किलोमीटर लंबी इस पक्की सड़क के निर्माण से आजादी के बाद पहली बार सलगा बिरहोर टंडा सीधे मुख्य धारा से जुड़ सकेगा।शिलान्यास के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने बिरहोर परिवार के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। संवाद के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पहले हमने आपके यहाँ बिजली और पानी की मुकम्मल व्यवस्था कराई और अब यह पक्की सड़क आपके जीवन स्तर को ऊँचा उठा...