प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज-अयोध्या मार्ग स्थित हादीहाल में तीन दिवसीय विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत की थीम पर 'उत्तर प्रदेश दिवस-2026' समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ। शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। एनसीसी कैडेटों ने प्रभारी मंत्री का बैंड-बाजा से स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी। पहले इस प्रदेश को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद से इसे उत्तर प्रदेश के नाम जाना गया। वर्ष 2018 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस को स्थापना दिवस के रूप में सर्वप्रथम मनाया। इस बार उत्तर प्रदेश दिवस की थीम 'विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत' पर आधारित है। ...