हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के गेस्ट हाउस में अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बुंदेलखंड केसरी एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत क्रांतिकारी दीवान शत्रुघ्न सिंह के 125वें जन्मदिवस का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में रवि प्रकाश सिंह व सहसंयोजक की भूमिका उमाकांत सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरनारायण दाऊ ने अपने संबोधन में कहा कि क्रांतिकारी दीवान शत्रुघ्न सिंह ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारते हुए समाज को एक नई दिशा दी। ब्रिटिश हुकूमत के आगे कभी नहीं झुके। एलपी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने वंचित वर्गों के सम्मान, स्वावलंबन एवं सामाजिक एकता के लिए आजीवन संघर्ष किया। वह अखबार में लिखकर लोगों को जागरूक करते रहे है। राजेंद्रवीर सिंह चौहान ने भी अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.