आगरा, अगस्त 5 -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गईं। विभागों के अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नौ से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थान, शिक्षण संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। डीएम ने अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को जोड़ने के निर्देश दिये। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम एवं देश विभाजन के दौरान बलिदान देने वाले लोगों की स्मृति में कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का ...