अररिया, मार्च 24 -- भरगामा। निज संवाददाता स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह और राजगुरु सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित रेणु साहित्य परिसर में श्रद्धापूर्वक पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान ग्रामीणों एवं संत महात्माओं ने उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्रेण्डस आफ आनंद मोहन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अकेला ने की और उनके बलिदान को याद किया। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव ने वे विलक्षण प्रतिभा के धनी क्रांतिकारी थे । उनका संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित रहा उनका पूरा परिवार भी राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय रहा और क्रांतिकारी गतिविधियों का केंद्र बन गया। संत गौरव साहेब ने बताया- जो दूसरों के कष्ट व परेशानी से दु:खी नहीं ह...