आजादी की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने निकाला परंपरागत मशाल जुलूस
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। आजादी की पूर्व संध्या पर जिला एवं महानगर कांग्रेस की तरफ से रात सवा 11 बजे जुलूस चितरंजन पार्क से परंपरागत मशाल जुलूस निकाला गया। देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति और आजादी के संघर्ष की गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए कांग्रेसजनों ने हाथों में मशाल लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के गगनभेदी नारों के साथ अमर सेनानियों को याद किया। जुलूस दशाश्वमेध से गोदौलिया चौराहा, बांसफाटक, ज्ञानवापी होते हुए मैदागिन चौराहा पहुंचा। यह भी पढ़ें- तिरंगी रोशनी से नहाए रेलवे स्टेशन मैदागिन स्थित पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.