प्रयागराज, अगस्त 9 -- हर घर तिरंगा अभियान-2026 का रविवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल से भव्य शुभारंभ हुआ। चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-एक से निकली तिरंगा रैली को सीडीओ हर्षिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकार सुजाता केसरी एंड कंपनी ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : तिरंगा से रंगेगा त्र...