आजादी और लोकतंत्र पर ग्रहण लगाने का काम कर रही भाजपा:भूषण बाड़ा
सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, चुनाव प्रक्रिया, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। भूषण बाड़ा ने कहा कि हमारी आजादी में ग्रहण लगाने का काम किया जा रहा है। लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र बचाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत पड़ना दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन द्वारा 2 से 8 अक्तूबर तक चलाया जा रहा वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान केवल प्रदर्शन नहीं बल्कि जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मुहिम है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.