जमशेदपुर, जनवरी 28 -- आजादनगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रहमत नगर, कपाली निवासी आरीफ अंसारी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि रोड नंबर-1 के पास एक युवक हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहा है और अवैध वसूली की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान रोड नंबर-14 से कपाली जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसकी कमर से पिस्तौल और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद पिस्तौल उसे करीब पा...