जमशेदपुर, मार्च 23 -- जवाहरनगर रोड नंबर 12 के पास रविवार रात कपाली निवासी राजन खान पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित राजन खान ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह रोड नंबर 12 स्थित स्थित दोस्त शारिक के घर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार पार्क कर बाहर कदम रखा, उसी दौरान मोहम्मद नईम नामक युवक पहले से तलवार लहरा रहा था। इस बीच आरोपी अचानक राजन खान के पास पहुंचा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। किसी तरह राजन ने कार के अंदर घुसकर तुरंत आज़ादनगर थाना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी नईम को हिरासत में लेकर थाना ले गई। घायल को इलाज के लाया एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते हैं और कोई संपर्क भी नहीं रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...