जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर। मानगो के आजादनगर रोड नंबर 7 में पेयजल संकट गहराने पर पूर्व मेयर प्रत्याशी जेबा खान ने नगर आयुक्त को आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति अनियमित है, जिससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।ज्ञापन में नियमित जलापूर्ति का समय तय करने, पानी का प्रेशर बढ़ाने और पाइपलाइन में लीकेज की जांच कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई है। साथ ही समस्या के समाधान तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। जेबा खान ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति गंभीर होती जा रही है, ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द कार्रवाई जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.