जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- ओल्ड पुरुलिया स्थित जेसु भवन के पास बुधवार शाम स्थानीय लोगों ने यातायात चेकिंग का विरोध कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस सोसाइटी के बाहर ही चेकिंग कर रही है, जिससे की उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद एएसआई अरविंद को लोगों ने घेर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में पुलिस लगातार चेकिंग करती है। लोगों ने आरोप लगाया कि एएसआई अरविंद ड्यूटी के दौरान लोगों को जबरन चालान काटने की धमकी देते हैं। वहीं, एएसआई अरविंद ने बताया कि उन्होंने एक वाहन को रोका। चालक के पास कागजात नहीं थे। चालक ने गाड़ी छोड़ने का दबाव बनाया। उन्होंने चालक को कहा कि वाहन छोड़ने का अधिकार यातायात डीएसपी और यातायात थाना प्रभारी को है। इतना कहने पर चालक ने फोन कर 15-20 लोगों को बुला लिया। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.