लखनऊ, जुलाई 5 -- चाइनीज ऐप प्रतिबंधित होने के बाद गूगल प्ले स्टोर से हटा दी गई। इसके बावजूद जो अराजकतत्व ऐप पहले से डाउनलोड किए बैठे हैं, वे हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब भी शहर में ई रिक्शा बंद होने के मामले सामने आ रहे हैं। ई-रिक्शा एसोसिएशन ने इस संबंध में आरटीओ से भी गुहार लगाई है। प्रतिबंध के बाद भी चायनीज ऐप से ई-रिक्शा बंद करने का मामला सामने आया तो ई-रिक्शा स्टैंड पर चालकों के बीच हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर दो बजे आजादनगर के पास ई-रिक्शा संख्या यूपी 32 आरटी 1781 अचानक बंद हो गया। ड्राइवर को इसका अहसास तब हुआ जब सवारी बैठाने के बाद ई-रिक्शा चालू नहीं हुआ। आनन-फानन में बैटरी खोलकर तार को इधर उधर कर दिया। लेकिन ई-रिक्शा स्टार्ट नहीं हुआ तो ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। उनसे तत्काल डीलर से संपर्क किया। डीलर ने बचाव के उपाय बताते हुए ई रिक...