जमशेदपुर, जून 5 -- आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित ग्रीन वैली में एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी हो गए। पीड़िता फरजाना खातून ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फरजाना खातून ने बताया कि मंगलवार की रात घर में रखे सोने के आभूषण और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन गायब मिले। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन सामान नहीं मिला। चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठी, झुमका, चूड़ी, कान की बाली, लॉकेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गले से सोने की चेन चोरी का दिया आवेदन कुल चोरी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।पीड़िता के अनुसार, घटना वाली रात उनके पति ड्यूटी पर थे। वह अपनी बेटी के साथ एक कमरे में सो रही थीं और मुख्य ग्रिल गेट पर ताल...