जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- आजादनगर थाना की पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय निवासी मजहर खान ने उपायुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपकर थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर अवैध रूप से हिरासत में रखने, बेरहमी से मारपीट करने, रुपये और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।अपने आवेदन में मजहर खान ने बताया कि 4 अप्रैल, 2026 को उन्हें सूचना मिली कि उनके मित्र शाहिद को आजादनगर थाना पुलिस द्वारा बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सुबह से थाने में बैठाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है। इस सूचना के बाद वे शाम करीब 7:30 बजे थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया कि यदि उनके मित्र ने कोई अपराध किया है, तो उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय ...