नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- क्रिकेट के दीवानों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। एक या दो नहीं, बल्कि एक दर्जन इंटरनेशनल मैच आज खेले जाने हैं या फिर आज यानी 9 अक्तूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं। महिला क्रिकेट को मिलाया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाती है। डोमेस्टिक क्रिकेट को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो मैचों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे बड़े देश भी आज क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं, जबकि तमाम छोटे देश भी कहीं न कहीं 22 गज की पट्टी पर उतरेंगे। शुक्रवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए फैंटास्टिक फ्राइडे है, क्योंकि एक ही दिन चार बड़े इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं, जबकि 8 इंटरनेशनल मैच छोटी टीमों के बीच भी होने हैं। भारत और पाकिस्तान की टीम भी मैदान पर होगी, लेकिन दोनो...