रामपुर, मई 28 -- नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मैच में आज़ाद क्रिकेट क्लब की टीम ने न्यूयार्क क्रिकेट क्लब की टीम को हराकर चार रनों से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहें नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस जीत कर पहले बेटिंग करते हुए आज़ाद क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित सोलह ओवर में एक सौ तेईस रन बनाए जिसमें बल्लेबाज नफासत ने बयालीस रन, मेहमूद ने पच्चीस रन, और मारूफ ने ने सत्रह रनों का सहयोग दिया। ग्यारह अतिरिक्त बने। यह भी पढ़ें- स्टार क्लब की टीम ने छह विकेट से जीता मैच वहीं न्यूयार्क के गेंदबाज हाजी रिजवान , इरशाद अली ने दो, दो विकेट और सलमान, जाकिर ने एक-एक विकेट लिए। जीतने के लिए एक सौ चौबीस रनों के लक...