घाटशिला, अप्रैल 2 -- गालूडीह।बडाखुशी पंचायत के खीर कनाली गांव जो सभी गांवों से कट कर एन एच किनारे बसा हुआ है।इस गांव में लगभग 150 परिवार रहते हैं।एन एच से गांव जाने के लिए एक अदद सड़क आज तक नहीं बनी है। आज़ादी के हमलोग 75 वर्ष मना रहे है लेकिन 75 वर्ष आजादी के बीत जाने के बाद अब तक गांव को एक अदद सड़क नसीब नहीं हुआ।जो सड़क है वह मिट्टी नुमा सहित उबड़-खाबड़ से भरा पड़ा है।इसके चलते मोटरसाइकिल सवार पैदल सभी खेतों के रास्ते से आना जाना करते हैं। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष है। क्या कहते हैं ग्रामीणअजय मुर्मू का कहना है कि किसी भी गांव के लिए सड़क सबसे अहम है। गांव का विकास का पहला सीढ़ी सड़क होती है।करमी मुर्मू ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर पंचायत प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि को कई बार जानकारी दी गई है पर आज तक सड़क नहीं बना।ग्राम प्र...