शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- शाहजहांपुर जनपद से हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए 11 फरवरी को हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से मदरसा नूरुल हुदा, बिजलीपुरा में आयोजित होगा। शिविर में हज की अदायगी से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान हज के अरकान, इहराम बांधने का तरीका, तवाफ, सई, वुकूफे अराफात, मुजदलिफा, रमी जमारात सहित हज के दौरान की जाने वाली तमाम इबादतों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि हज यात्री सही तरीके से अपने फर्ज अदा कर सकें। शिविर में मौजूद उलेमा और प्रशिक्षक हज से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी करेंगे। सभी आज़मीन-ए-हज से समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण में शामिल होने की अपील की गई है। यह जानकारी मदरसा नूरुल हुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने दी।

हिंदी हिन्दुस्...