आजसू राज्य स्तर पर मनाएगी आंबेडकर जयंती
रांची, अप्रैल 12 -- रांची। आजसू पार्टी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती राज्य स्तर पर मनाएगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार, झारखंड के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के आदर्शों को दोहराएंगे। इस दौरान विचार गोष्ठियां आयोजित कर उनके संवैधानिक योगदान पर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.