रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आजसू पार्टी रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी का सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल एक दिन पूर्व दिलीप दांगी ने अपने फेसबुक आईडी से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को अब तक का सबसे बड़ा मौकापरस्त सांसद करार दिया। इस दौरान शब्दों के चयन में प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं किया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उन्होंने वह पोस्ट डिलिट कर दिया। साथ ही फिर से एक के बाद एक सवाल दागे। जिसमें उन्होंने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पर आजसू पार्टी के पदाधिकारी को भाजपा में शामिल के दावे का विरोध किया। साथ ही भाजपा की सदस्यता लेने वाले आजसू पदाधिकारी का नाम सार्वजनिक करने की बात कही। इतना में ही नहीं रुके, उन्होंने जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल से मोह के बाबत पूछा। साथ ही रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता दे...