लातेहार, मई 10 -- चंदवा। आजसू पार्टी की ओर से पलामू प्रमंडल स्तरीय सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन का आयोजन आगामी 17 मई 2026 (रविवार) को चंदवा के (विश्राम गृह) परिसर में किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के सुप्रीमो श्री सुदेश महतो शिरकत करेंगे और प्रमंडल भर के युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। उक्त जानकारी आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडे ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...