आजसू ने स्थापना दिवस की तैयारियों पर की चर्चा
रांची, जून 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी जोन्हा प्रक्षेत्र की बैठक रविवार को अध्यक्ष अशोक एक्का की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 22 जून को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में जोन्हा प्रक्षेत्र कमेटी के 31 कार्यकारिणी सदस्यों की सूची तैयार कर जिला अध्यक्ष को भेजी गई। इस मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.