रांची, अप्रैल 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए आजसू ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय बदला जाए। यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान से जनपद में स्कूलों का समय बदला साथ ही स्कूलों में पेयजल, प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्...