आजसू ने लिया नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने का संकल्प
रांची, जून 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। आजसू का 41वां स्थापना दिवस रायडीह मोड़, तमाड़ स्थित आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो के प्रांगण में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प लिया गया कि इस वर्ष के अंत तक नई पीढ़ी के छात्रों का अधिवेशन बुलाकर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की बागडोर उन्हें सौंपी जाएगी। यह एक स्वतंत्र और बृहद झारखंड स्तरीय छात्र संगठन होगा। साथ ही, वर्ष 1986 से 2000 तक अलग झारखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को एकजुट करने के लिए एक ट्रस्ट का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य के लिए संघर्ष करते हुए दिवंगत हुए नगेंद्र महतो, रिदईनाथ महतो, मनोज गोंझु, सृष्टिधर महतो, राजकिशोर महतो, विश्वनाथ मानकी, गणेश मछुआ, भीम मुंडा, आशुतोष तंतुबाई, बीरेंद्र गोंखू, पटल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.