रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू ने राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों में अबतक स्नातक नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग पर सवाल उठाए हैं। आजसू के प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार ने कहा कि बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम जारी हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन झारखंड के अधिकांश विश्वविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

राज्य के कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया हरीश ने कहा कि राज्य के सभी कॉलेजों में एक साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश मिल सके और सरकारी कॉलेजों में सीटें खाली रहने की संभावना कम हो। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी ...