आजसू छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, अगस्त 23 -- धनबाद। आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह से शनिवार को भेंट की। संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि अंतिम दीक्षांत समारोह तक जिन छात्रों ने मूल प्रमाण पत्र का शुल्क जमा कर दिया है, उनका डिग्री सर्टिफिकेट कॉलेजों और विभागों में भेजा जाए ताकि छात्रों को परेशानी न हो। छात्रों को हार्डकॉपी एडमिट कार्ड भी जारी करने की मांग की। मौके पर छात्र नेता विक्की कुमार, रौनक कुमार, भोला पासवान, राकेश महतो, आकाश पांडेय, बिजय महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.