गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के बरगंडा में सोमवार को आजसू छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं नेतृत्व जिला सचिव अक्षय यादव ने की। बैठक के दौरान राज्य सरकार की जनविरोधी व भ्रष्ट नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती शिक्षा व्यवस्था और छात्र-युवाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर से जिला स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और छात्र हितों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके विरोध में आजसू छात्र संघ चरणबद्ध तरीके से लोकतांत्रिक आंदोलन चलाएगा। जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा और तिथियों की ...