रामगढ़, फरवरी 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिले की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब आजसू पार्टी के कई पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले सभी नेताओं ने बाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिससे जिले की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। इस्तीफा देने वालों में धर्मेंद्र मिश्रा (जिला सह सचिव), अखिलेश यादव (जिला सह सचिव), प्रेम सिंह (नगर उपाध्यक्ष), अजय पाण्डेय (नगर उपाध्यक्ष), विकास यादव, प्रकाश यादव, हिमांशु गुप्ता, पवन सिंह, विजय कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इन नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे लंबे समय से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यप्रणाली से असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संगठन के अंदर कई बार अपनी बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.