आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर आज धनबाद में जनाक्रोश मार्च
रांची, जून 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सोमवार को धनबाद में जनाक्रोश मार्च निकाला जाएगा और झारखंड से भ्रष्ट एवं माफिया राज खत्म करने के लिए उलगुलान का आगाज किया जाएगा। जनाक्रोश मार्च में आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो समेत झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सभी केंद्रीय नेता तथा हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान भी मौजूद थे। प्रभाकर ने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष और आंदोलनकारियों की कुर्बानी का परिणाम है। शहीद निर्मल महतो ने 40 वर्ष पूर्व 1986 में आजसू की स्थापना की थी। आजसू के गठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.